फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rohta me din nikalte hi yuvak ki hatya

रोहटा में दिन निकलते ही युवक की हत्या

Wed, 13 Jun 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
rohta me din nikalte hi yuvak ki hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा-अमानुल्लापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह दिन निकलते ही बाइक चालक की हत्या कर दी गई। युवक के हेलमेट के नीचे गर्दन के पास गोलियों के दो निशान मिले हैं। हत्या को बाइक पर उसके साथ मौजूद दो युवक ने अंजाम दिया। हत्यारे युवक की जेब से नगदी और कागजात के साथ बाइक भी लूटकर ले गए। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि रोहटा गांव के बाहरी छोर पर रोहटा-अमानुल्लापुर मार्ग पर बंद पड़े ईट भट्ठे के पास सुबह करीब छह बजे एक बाइक पर तीन युवक आकर रुके थे। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। पीछे बैठे दोनों युवकों ने चालक पर तमंचे से गोली चला दी। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी दोनों युवकों ने घायल युवक की जेब से नगदी और कागजात निकाल लिए और उसी की बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

तब तक दम तोड़ा
हथियारबंद हत्यारों के फरार होने के बाद किसान घायल युवक के पास पहुंचे। लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना प्रभारी रोहटा सुभाष अत्री मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष के अनुसार युवक की उम्र करीब 25-26 साल थी। उसकी गर्दन के नीचे पीठ पर गोली मारी गई थी। आसपास के गांवों के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के कारणों की तलाश
रोहटा। जिस प्रकार बाइक चालक युवक की हत्या की गई, उसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि या तो बाइक चालक से दोनों युवकों ने लूट की नीयत से लिफ्ट लेकर वारदात को अंजाम दिया। या फिर प्रेम प्रसंग या लेनदेन का विवाद भी हत्या का कारण हो सकता है। यह भी अंदेशा है कि हत्या को किसी दोस्त, रिश्तेदार या करीबी ने अंजाम दिया हो। थानाध्यक्ष के अनुसार युवक की शिनाख्त के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed