फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohta-Badam road riddled with potholes; commuters facing trouble.

Meerut News: रोहटा-बाडम मार्ग पर गड्ढों की भरमार, राहगीर परेशान

Mon, 07 Sep 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Rohta-Badam road riddled with potholes; commuters facing trouble.
रोहटा। बाडम गांव संपर्क मार्ग  बदहाल स्थिति के चलते जगह-जगह हो रहे गहरे गड्ढे और जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र में रोहटा से बाडम गांव की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी इनमें भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। रात के समय समस्या और बढ़ जाती है। यह मार्ग आसपास के कई गांवों को रोहटा क्षेत्र से जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इससे आवागमन करते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से और बच-बचाकर निकलना पड़ता है। इससे कई बार मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने और सड़क को जल्द गड्ढामुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो सकती है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed