फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rog

Meerut News: कुष्ठ रोग

Thu, 02 Feb 2023 04:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
rog
कुष्ठ रोग के इलाज के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

मेरठ। लाल लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के त्वचा एवं गुप्त रोग विभाग में बृहस्पतिवार को कुष्ठ रोग के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। त्वचा रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा कुशवाहा, डॉ सौम्या सिंघल, डॉ कनिष्क एवं जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने कुष्ठ रोग से होने वाले समस्याओं और इनकी रोकथाम के बारे में अस्पताल में उपस्थित त्वचा रोग से ग्रसित मरीजों एवं उनके तीमारदारों को जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि यह एक त्वचा से संबंधित बीमारी है जिसमें शरीर पर विभिन्न रंग के निशान बनते हैं और उस निशान में कोई भी दर्द व खुजली नहीं होती है। अगर इलाज न किया जाए तो हाथ पैर में घाव बन जाते हैं और हाथ पैर टेढ़े हो जाते हैं। अगर बीमारी शुरू में ही पता चल जाए तो इसका उपचार किया जाता है। इसकी दवा सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है। दवा का एक साल का कोर्स होता है। यदि इलाज किया जाए और समय से दवा ली जाए तो कीटाणु 99.9 प्रतिशत समाप्त हो जाते हैं और भविष्य में होने वाले गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed