फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rockford Cricket Club defeated SN Eleven.

Meerut News: रॉकफोर्ड क्रिकेट क्लब ने एसएन इलेवन को हराया

Mon, 05 Oct 2026 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Rockford Cricket Club defeated SN Eleven.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीपीएस क्रिकेट मैदान में चल रही गेमरन लीग में फाइनल मैच रॉकफोर्ड क्रिकेट क्लब और एसएन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें रॉकफोर्ड की टीम ने 4 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

एसएन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। इसमें निखिल तोमर ने 101 रन बनाए। रॉकफोर्ड क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राहुल ने 2, निखिल व कपिल ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ड क्रिकेट क्लब की टीम ने 22 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीत लिया। रॉकफोर्ड क्रिकेट क्लब की ओर से विनय चौधरी ने 66 और मोहित ने 40 रन बनाए। विनय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर आकाश, आदित्य अहलावत, कोच राशिद, कोच कशिश, कोच गिरीश यागी एवं कोच प्रभाष राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed