फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery will open soon, will give security: ADG

जल्द खोलेंगे डकैती, देंगे सुरक्षा : एडीजी

Tue, 16 Jun 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Robbery will open soon, will give security: ADG
खरखौदा। कैली गांव में तीन घरों में पड़ी डकैती के मामले में एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने गांव में पहुंचकर पीड़ितों को केस के जल्द खुलासे और पीड़ितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने अपने आप को क्राइम ब्रांच से बताकर सुरेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा और विमल शर्मा के मकान में लाखों की डकैती को अंजाम दिया था। मामला लखनऊ तक गूंज गया। जिसके बाद एडीजी जोन राजीव सभरवाल रविवार रात कैली गांव पहुंचे और पीड़ित पक्षों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने बदमाशों की संख्या करीब एक दर्जन बताते हुऐ पूरा वाक्या बताया। वहीं, अपनी सुरक्षा व जल्द खुलासे की मांग की। एडीजी ने जल्द ही पीड़ित परिवारों के मकान के पास में बिजली और कैमरे की व्यवस्था करने के अलावा घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पड़ा डाका, लिखा लूट में मुकदमा
खरखौदा। खरखौदा थाना पुलिस आंकड़ों में बाजीगरी कर अपराध नियंत्रण का दावा कर रही है। कैली गांव में तीन घरों में पड़ी डकैती का मुकदमा पुलिस ने लूट की धारा में दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। जबकि पीड़ित पक्षों ने बताया कि घटना के दौरान एक दर्जन बदमाश थे। इससे पहले पुलिस इस तरह धाराओं में खेल कर चुकी है। फरवरी माह में गांव खंदावली में डकैती के दौरान बदमाशों ने वृद्ध की हत्या कर लाखों की नकदी लूट ली थी। लेकिन पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए हत्या में ही मामला दर्ज किया। पीड़ित पक्ष ने जब इसका विरोध किया तो तब जाकर पुलिस ने मुकदमे में डकैती की धारा जोड़ी थी। वहीं, कई माह पहले थाने के सामने ही गोकशों ने एक बाग में करीब दो दर्जन गोवंशों को काटा था और मीट को ले गए थे। हिंदू संगठनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने अपनी ओर से केवल पशु क्रूरता में मामला दर्ज कर अपराध नियंत्रण का दावा किया था। लेकिन जब कस्बा सहित कई हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने आनन फानन में गोकशी की धारा बढ़ा दी थी। इसी के साथ लूट की कई घटनाएं पुलिस दर्ज ही नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed