{"_id":"6175c68207c5b43b5f593cb7","slug":"robbery-was-committed-in-the-finance-company-to-fulfill-the-hobby-of-drugs-meerut-news-mrt5621221148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का शौक पूरा करने के लिए डाली थी फाइनेंस कंपनी में डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का शौक पूरा करने के लिए डाली थी फाइनेंस कंपनी में डकैती
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लाक में गर्वित फाइनेंस कंपनी के मालिक संजीव गोयल और महिला कर्मी को बंधक बनाकर डाका डालने वाले चार बदमाशों को मेडिकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने नशे का शौक पूरा करने के लिए डाका डाला। पहले यह मामला लूट में दर्ज किया था, अब डकैती में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ कैश, अंगूठी और हथियार बरामद किए हैं।
मेडिकल थाने में फाइनेंसर की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। वारदात करते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे। जांच के बाद मामले को डकैती में दर्ज किया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विकास, प्रदीप निवासी ग्राम नरहेड़ा, मनीष निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी बार्डर और गुलफाम निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अमित निवासी नरहेड़ा फरार है। अमित मोबाइल फाइनेंस कराने के बहाने ऑफिस आया था और रैकी की थी। उसने विकास, प्रदीप, मनीष और गुलफाम के साथ वारदात की। अमित बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा, जबकि चारों बदमाशों ने अंदर जाकर वारदात की।
चंडीगढ़ में काटी आरोपी ने फरारी
डाका डालने के बाद पांचों बदमाश खरखौदा के नरहेड़ा गांव के कब्रिस्तान में पहुंचे। यहां लूट के माल का बंटवारा करने के बाद सभी चंडीगढ़ फरार हो गए। बाद में गाजियाबाद आ गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दो आरोपी पहले जा चुके जेल
मनीष निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी बार्डर गाजियाबाद और गुलफाम निवासी अशोक विहार कालोनी गाजियाबाद पहले भी लूटपाट और चोरी में जेल जा चुके हैं। मनीष और गुलफाम जमानत पर थे।
ये सामान किया बरामद
दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, घटना में प्रयोग बाइक, एक अंगूठी, 17500 रुपये, छह मोबाइल, एक हेलमेट।