फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   obbery of worth more than one lakh in Partapur power station by feeding intoxicating biscuits to street dogs

मेरठ: बदमाशों ने कुत्तों को खिलाए नशीले बिस्किट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिजलीघर में डाली 1.5 लाख की डकैती

Thu, 28 Oct 2021 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Oct 2021 02:33 PM IST
सार

मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में बंदूकधारी बदमाशों ने बजिली विभाग के कर्मचारियों को बंधी बनाकर बिजलीघर में डकैती डाली। बदमाश कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर डराते रहे। एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाकर पुलिस को कॉल कर दी, पर तब तक बदमाश करीब 1.50 लाख कीमत का बिजली का सामान महिंद्रा पिकअप में लादकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।

विज्ञापन
obbery of worth more than one lakh in Partapur power station by feeding intoxicating biscuits to street dogs
meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार देर रात परतापुर इलाके में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिजलीघर में डकैती डाल दी। बदमाश बार-बार कहते रहे कि कोई बाहर निकला तो गोली मार देंगे। एक कर्मचारी ने पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस के आने से पहले ही बदमाश करीब 1.50 लाख कीमत का बिजली का सामान महिंद्रा पिकअप में लादकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना परतापुर थानाक्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर मार्ग स्थित गेझा गांव की है। मंगलवार रात दो बजे गेझा गांव के पास बिजलीघर पर 8-9 बदमाश हथियारों ने लैस होकर महिंद्रा पिकअप गाड़ी से पहुंच गए। बिजलीघर से वायर और डॉक कंडक्टर गाड़ी में लादने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


तभी सब स्टेशन ऑफिसर बच्चू सिंह, लाइनमैन नरेंद्र और संजय की आंख खुल गई। बच्चू सिंह का कहना कि शोर मचाने पर एक बदमाश ने कहा कि मुंह खोला तो गोली मार देंगे। जहां हो, चुप रहो। इसके बाद भी एक कर्मचारी ने पुलिस को कॉल कर दी। दस मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने कर्मचारियों से जानकारी ली और लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह बिजलीघर के जेई रमाकांत ने बताया कि बदमाश करीब 1800 मीटर तार और दो कुंतल डॉक कंडक्टर गाड़ी में लादकर ले गए, जिसकी कीमत करीब 1.41 लाख रुपये बताई गई। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना कि रात में पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर कर्मचारियों के बयान लिए थे, जिसमें कोई भी सामान चोरी होना नहीं बताया गया था। सुबह चोरी की बात पुलिस को बताई, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
 

यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार

कुत्तों कोे खिलाए नशीले बिस्किट  
कर्मचारियों ने बताया कि बिजलीघर में करीब एक दर्जन कुत्ते हैं। रात में कोई भी आदमी वहां पर जाता है तो कुत्ते भौंकते हैं। मंगलवार रात सिर्फ एक कुत्ता भौंक रहा था। बदमाशों के जाने के बाद देखा तो कुत्ते बेहोश पड़े हुए थे। अंदेशा कि बदमाशों ने कुत्तों को नशीले बिस्किट खिलाए। उसके बाद ही चाहरदीवारी फांदकर बिजलीघर में अंदर आए।

फुटेज से खुलेगा गैंग का राज 
पुलिस ने बताया कि बिजलीघर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज देखी जाएगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बिजली का सामान चोरी करने वाले गैंग की तलाश में पुलिस लगी है। तीन महीने पहले भी लालकुर्ती क्षेत्र में एक बिजलीघर पर चोरी करते तीन आरोपी पकड़े थे। 

चोरी में दर्ज किया मामला
बिजलीघर के कर्मचारी बता रहे कि बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी, जिसके चलते वे दहशत में रहे। कर्मचारियों द्वारा लगाए आरोपों का वीडियो भी है। यह सारी बात रात में और सुबह भी पुलिस को बताई। इसके बावजूद डकैती को चोरी में दर्ज की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed