{"_id":"66907c35ff51e6218b07d044","slug":"robbery-incident-revealed-four-accused-arrested-mawana-news-c-40-1-smrt1041-105492-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लूट की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लूट की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। बारह दिन पूर्व हुई लूट का पुलिस ने राजफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने लूट में शामिल चार आरोपियों से मोबाइल व बाइक के पुर्जे बरामद किए। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर चालान कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि गांव दयालपुर निवासी संजय उर्फ अरविंद पुत्र कुंवरपाल 12 दिन पूर्व रात्रि करीब डेढ़ बजे बाइक द्वारा नहर की पटरी से अपने गांव को लौट रहा था। बदमाशों ने संजय पर लाठी-डंडों से हमला कर बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पीडि़त के भाई ने मोनू ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।
पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आए नगर के मोहल्ला कस्यावान निवासी रिहान पुत्र इस्तकार, सावेज पुत्र बाली निवासी मोहल्ला पूठी दरवाजा, गुफरान उर्फ गोलू पुत्र मुन्नवर निवासी मोहल्ला राज दरवाजा, हाल पता ललियाना, वाहिद पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मोहल्ला पूठी दरवाजा हाल पता मुकुल गार्डन अब्दुलापुर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त लुटेरों से बाइक के पुर्जे व मोबाइल बरामद कर बृहस्पतिवार को चालान कर जेल भेज दिया।