फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robbery in two houses in muzaffarnagar

मुजफ्फरगनर: चोरों ने फ्रिज से पानी पीकर तसल्ली से की वारदात, दो मकानों से नकदी जेवरात लूटकर फरार

Tue, 11 Jun 2019 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jun 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
robbery in two houses in muzaffarnagar
चोरी की बाद घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में चोरों ने सोमवार की देर रात को दो मकानों में घुसकर नकदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का मुकदमा दर्जकर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है। 

विज्ञापन


रतनपुरी निवासी राजेश पुत्र भगीरथ सोमवार की रात को अपनी पत्नी ममता, पुत्रों आशीष, शुभम, सुधीर के साथ घर की छत पर सोया हुआ था। उनके साथ राजेश की बहन ममतेश, भांजा सागर व भांजी साक्षी भी छत पर ही सोए हुए थे। देर रात किसी समय चोर दीवार के सहारे छत से होते हुए घर में दाखिल हुए। 
विज्ञापन


चोर कमरों की कुंडी खोलकर संदूक में रखे सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके अलावा सेफ  खोलकर उसमें रखी 5200 रुपये की नकदी व राजेश की बहन ममतेश के जेवर भी चोरी कर ले गए। चोरों ने फ्रिज खोलकर बोतल से पानी भी पिया। चोर बड़े इत्मीनान से चोरी को अंजाम देकर छत के रास्ते ही फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे राजेश का बेटा आशीष दौड़ में जाने के लिए उठा, तो उसने घर के कमरों के दरवाजे खुले देखकर परिजनों को जगाया। पिता राजेश और माता ममता ने छत से नीचे आकर देखा, तो कमरों के अंदर खुली हुई सेफ  व खुला संदूक और सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए।

घर में चोरी की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके अलावा इसी रात में गांव निवासी जयबीर पुत्र राजबीर के घर में भी चोरों ने हाथ साफ  किया। रात को जब जयबीर अपनी पत्नी रानी, बेटे निशांत, बेटी खुशी, साक्षी व छवि के साथ छत पर सोया हुआ था। 

चोरों ने अलमारी व संदूक खोलकर उसमें से करीब चार हजार रुपये और घर में रखा एक मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर घर के अंदर सामान बिखरा देखकर चोरी की घटना का पता चला था। चोरी की सूचना से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

राजेश ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। राजेश द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार चोर सेफ में रखे राजेश की बहन ममतेश के बारह सौ रुपये नगद, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी व सोने में एक जोड़ी टॉप्स तथा उसकी पत्नी का सोने का टीका, सोने का हार, एक सोने की चैन, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल व चांदी की पांच जोड़ी पाजेब और करीब चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर अज्ञात में चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed