फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery in crowded areas, police spectacle

भीड़भाड़ इलाके में बदमाश ताबडतोड लूट करके आसानी से हो रहे फरार, तमाशबीन पुलिस

Sun, 24 Jan 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Robbery in crowded areas, police spectacle
भीड़भाड़ इलाकों में ताबड़तोड़ लूट, पुलिस तमाशबीन
विज्ञापन

मेरठ।
भीड़भाड़ वाले बाजार हो या फिर आवाजाही वाले मुख्य मार्ग, बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ लूट की वारदात कर रहे हैं। उनके निशाने पर महिलाएं हैं। शनिवार को तीन जगह लूट की वारदात हुई और पुलिस तमाशबीन बनी रही।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी निवासी सीमा जैन एक कंपनी में सुपरवाइजर है। उनके पति सचिन जैन सेल्समैन हैं। शनिवार को सीमा कंपनी के एक कर्मचारी से साथ बाइक पर प्रोडक्ट देने जा रही थीं। शारदा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सीमा से मोबाइल छीन लिया। व्यापारियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

दूसरी घटना फूलबाग कॉलोनी निवासी उषा सिंघल पत्नी मनोज सिंघल से हुई। सिविल लाइन में मनोहर नाथ मंदिर के पास दो युवकों ने पता पूछते हुए उन्हें रोक लिया। उषा ने बताया कि बात करते करते वह सुध-बुध खो बैठीं। कुछ देर बाद होश आया तो उनके कान के कुंडल, सोने की अंगूठी व चांदी का छल्ला गायब था। सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। सिविल लाइन पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना मेडिकल क्षेत्र में हुई है। सुमन पत्नी दिनेश निवासी कीर्ति पैलेस मेडिकल अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर जा रही थीं। जागृति विहार सेक्टर पांच के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल छीन लिया। लूट की सूचना पर मेडिकल थाने की फैंटम मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed