फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robber bride absconded by giving drug pill to in-laws

UP: दुल्हन ने निकाह वाली रात किया ऐसा कांड, सुबह आंख खुली तो दंग रह गए परिजन, हैरान कर देगा ये सच

Sat, 24 Jun 2023 05:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

Meerut News : दुल्हन ने निकाह वाली रात एक ऐसा कांड कर दिया, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Robber bride absconded by giving drug pill to in-laws
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में ससुरालियों को नशीली गोली देकर लुटेरी दुल्हन एक लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन के मायके वालों के यहां पहुंचे तो पता चला कि वह भी किराये पर रहते थे और रात में ही मकान छोड़कर चले गए।

विज्ञापन


वहीं, पीड़ित जाहिद शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और लुटेरी दुल्हन व उसके मायके वालों पर कार्रवाई की मांग की।

जाहिद ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता है। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। एक व्यक्ति कुछ दिन पहले उनके यहां पर रिश्ता लेकर आया। युवती दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से 15 जून को उनका निकाह हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: ऑनलाइन गेम का ऐसा शौक, घर छोड़कर भागा फौजी, 25 लाख रुपये का उठा चुका है घाटा, अफसर भी हैरान

बताया गया कि निकाह वाली रात दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। जब पति ने उसके बारे में पूछा तो उसने बातों में उलझा दिया। देर रात दुल्हन ने खाना बनाया और सभी को खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। सुबह उनकी आंख खुली तो दुल्हन वहां नहीं थी। अलमारी में रखे एक लाख रुपये और जेवरात समेत अन्य सामान भी गायब था।

यह भी पढ़ें: UP: पूर्व MLC हाजी इकबाल के विदेश भागने की चर्चा तेज, चौतरफा घेराबंदी, खनन माफिया पर है एक लाख का इनाम

उन्होंने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवार के सम्मान को देखते हुए उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत नहीं की थी। दुल्हन का पता नहीं चलने पर वह मायके वालों के यहां पहुंचे। वहां जाने के बाद जानकारी मिली कि दुल्हन का परिवार किराये पर रहता था, जो निकाह के बाद रात में ही मकान को छोड़कर चला गया। तब ठगी का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed