फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways Increases Bus Trips for Travelers on Ganga Dussehra

Meerut News: गंगा दशहरा पर यात्रियों के लिए रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे

Sun, 24 May 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways Increases Bus Trips for Travelers on Ganga Dussehra
मेरठ। गंगा दशहरा पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बसों का फेरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। रविवार से ही मेरठ से हरिद्वार, बिजनौर बैराज, गढ़मुक्तेश्वर-ब्रजघाट के लिए रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाएगी। सोमवार को बसों में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन




जेठ के महीने में गंगा दशहरे का बड़ा महत्व है। 25 मई सोमवार को गंगा दशहरा मेला है। इस दिन लोग गंगा में स्नान करके पूजा-पाठ करते हैं। हरिद्वार, बिजनौर बैराज, मवाना-मखदूमपुर, गढ़मुक्तेश्वर-ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने जहां कुछ बसों के फेरे बढ़ाने का प्लान तैयार किया है वहीं कुछ मार्गों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। यह व्यवस्था आज शाम से लागू हो जाएगी। सोहराबगेट बस अड्डे से गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट, बरेली, मुरादाबाद समेत कई बड़े शहरों के लिए रोडवेज बसें चलती हैं। परिवहन निगम ने 24 और 25 मई को गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट के लिए चलने वाली रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उधर, मेरठ डिपो से उत्तराखंड जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन




सोहराबगेट डिपो के इंचार्ज महेश शर्मा के मुताबिक प्रतिवर्ष दशहरा मेले पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए परिवहन निगम ने सोहराबगेट डिपो और मेरठ डिपो से यात्रियों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए चालक व परिचालकों की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

ट्रेनों में भी बढ़ेंगे यात्री, रहेगी भीड़


मेरठ से हरिद्वार की तरफ जाने वाली और वापस आने वाली ट्रेनों में आज से ही भीड़ बढ़ने वाली है। गंगा दशहरे पर हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा स्नान कराने वालों की भीड़ पहुंचती है। इसमें मेरठ ही नहीं बल्कि दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, मुजफ्फरनगर समेत काफी शहरों से लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने जाते हैं। बसों में अधिक भीड़ और सड़कों पर जाम के कारण लोग ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं। रेलवे ने भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed