{"_id":"5d5dad5e8ebc3e6c4555a66e","slug":"roadways-increase-the-contract-buses-meerut-news-mrt4393245155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बढ़ाएगा बेड़ा, गांवों तक पहुंचेंगी अनुबंधित बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बढ़ाएगा बेड़ा, गांवों तक पहुंचेंगी अनुबंधित बस
विज्ञापन
roadways increase the contract buses
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। उप्र सरकार ने ग्रामीण जनता को रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराने का कदम उठाया है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने मेरठ क्षेत्र के करीब 30 मार्गों पर बस सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट बस मालिकों को न्यौता दिया है। निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर बुधवार को साधारण ग्रामीण अनुबंधित बस योजना 2019 के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर वाहन स्वामियों के साथ बैठक हुई। यहां प्राइवेट बस स्वामियों को योजना की जानकारी दी गई।
सेवा प्रबंधक एसएल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने काफी संख्या में पक्के मार्गों का निर्माण करा दिया है। जिससे बड़ी संख्या में गांव, कस्बे, तहसील, जिला मुख्यालय और नगरों को जोड़ा गया है। सभी मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने गांव और कस्बों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए निगम के बस बेड़े में निजी बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है। बैठक में सहायक क्षेत्र प्रबंधक राजकुमार यादव, राजेश कुमार, नरेन्द्र शर्मा, प्रदीप सिंह, महेन्द्र जैन, सफाअत अली, दीपक तोमर, अमित त्यागी, सलेक चंद जैन, राशिद, आसिफ, आर्जव जैन आदि बस स्वामी भी शामिल हुए।
इन मार्गों पर चलेंगी नई अनुबंधित बसें
- लावड़-देदुआ-मेरठ-कौशांबी
- उलखपुर, सैनी, कौशांबी
- बड़कली-सरधना, मेरठ, बुलंदशहर,
- नंगला सानी, दादरी, मेरठ, कौशांबी, कलंजरी, घासट सोहरका, पुट्ठा, रिठानी, मेरठ, मु.नगर,
- बस्तौरा, मकदूमपुर, मवाना, मेराठ, कौशांबी,
- नंगला एचैडी, आशिफाबाद, किला, मेरठ, कौशांबी,
- जंधेडी, किशनपुर बिराना, मवाना, मेरठ, कौशांबी,
- दांदुपुर नैडू, फलावदा, पिलोना, निलोहा, छोटा मवाना, मेरठ, कौशांबी,
- बामनौली, लतीफपुर, चैतावाला, हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, कौशांबी,
- राठौरा, तारापुर, रामराज, मवाना, मेरठ, कौशांबी,
- अलावलपुर, डौला नहर, बागपत, लोनी मोड़, बड़ौत, सहारनपुर,
- दोझा, बड़ौत, लोनी मोड़, बड़ौत, मु.नगर,
- गोटरा, रटौल, बागपत, बड़ौत, मु. नगर,
- बड़ौत, बागपत, टअीरी, गांधी, सूजरा, बागपत, लोनी मोड़, मु. नगर,
- घिटौली, कहरका, हरसिया, चमरावल, बागपत, बड़ौत, मु. नगर,
- बड़ौत, बागपत, टटीरी, गांधी, सूजरा, बागपत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- खपराना, खुंटी, फौलादनगर, बोपुरा, तमेल्ला गढ़ी, गेडबरा, दाहाकांटा, बड़ौत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- बदरखा, छपरौली, बड़ौत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- चिरचिटा, कवाली खेड़ा, टटीरी, बागपत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- सिलाना वाया शैरपुर लुहारा, बड़ौत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- ऐदलाबाद, ओढापुर, चौबली, बड़ौत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- मुबारिकपुर वाया खट्टा, सेदपुर, बागपत, लोनी मोड़, बड़ौत, मु.नगर,
- खेड़ी प्रधान वाया कोताना, बड़ौत, मु.नगर, लोनी मोड़,
- रहतना, रंछाड, जिवाना, बड़ौत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- हिलवाडी, बडका, बड़ौत, लोनी मोड़, मु.नगर,
- अनुपपुर डिवाई, सिंभावली, हापुड़, कौशांबी-गढ़,
- डेहरा, सलोनी, बक्सर, हापुड़, कौशांबी, गढ़,
- बड़ढा, वनखंडा, हापुड़, कौशांबी गढ़, कनिया कल्यानपुर, मतनौरा, हापुड़, कौशांबी, गढ़।
बस मालिकों ने दिया सुझाव
साधारण ग्रामीण अनुबंधित बस योजना 2019 को सफल बनाने के लिए अनुबंधित बस ऑनर्स एसो. ने क्षेत्रीय प्रबंधक को सुझाव पत्र दिया है। जिसमें एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि योजना में सीएनजी बसों को भी शामिल किया जाए। बसों का रूट देहात से जोड़ते हुए कौशांबी गाजियाबाद एवं मुजफ्फरनगर मार्ग के बजाय देहात से जोड़ते हुए दिल्ली, शामली, बिजनौर, अलीगढ़, मुरादाबाद, मथुरा आदि मुख्य मार्गों को जोड़ा जाए। क्योंकि कौशांबी एवं मु.नगर मार्ग पर पहले से ही काफी बसें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसों को प्रशासनिक शुल्क में दी गई छह माह की छूट को पूर्ण संचालित अवधि तक किया जाए। डग्गामार बसों को प्रतिबंधित किया जाए। यदि देहात पर संचालित बस की आय छह माह तक लगातार कम आने के कारण भुगतान में कटौती आती है तो उस अनुबंधित बस को अन्य मार्ग पर परिवर्तित किए जाने की सुविधा भी दी जाए।