फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways in the auto hit, 10 injured

रोडवेज ने ऑटो में टक्कर मारी, 10 घायल  

Mon, 04 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 04 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roadways in the auto hit, 10 injured
ऑटो में टक्कर मारने वाली बस और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांधी बाग चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में तीन महिलाएं समेत दस लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर मोदीपुरम से एक ऑटो बेगमपुल की ओर जा रहा था। जब ऑटो गांधी बाग चौराहे पर पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सवारियां ऑटो के नीचे दब गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले गई। पल्लवपुरम निवासी रोशन भाटिया के सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन


नाजुक हालत देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पल्लवपुरम निवासी अक्षय शर्मा की पत्नी अवनी शर्मा, सार्थक अग्रवाल, मेजर सैनी को जिला अस्पताल ले जाया गया। कलश, नाहर, ओमप्रकाश, अशोक, रोशन और पल्लवी प्राइवेट अस्पताल चले गए। एसओ लालकुर्ती ने बताया कि इस संबंध में किसी भी घायल की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार वृद्धा को ले गया गांव
रोशनपुर
डोरली निवासी 75 वर्षीय फूलवती ने बताया वह मेरठ में एक व्यापारी के यहां दाल साफ करने का काम करती है। ऑटो से वह बेगमपुल आ रही थी। घायल होने पर उसका पड़ोसी मोनू बाइक से घर ले गया। बाद में बेटे और देवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।


बेलगाम दौड़ रहीं रोडवेज बसें 
रोडवेज
बसें बेलगाम होकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। पिछले माह एक रोडवेज ने बस में टक्कर मार दी थी, जिस पर रोडवेज डिपो पर जमकर हंगामा हुआ था। कुछ दिन पूर्व बेगमपुल क्षेत्र में रोडवेज ने कई वाहनों को टक्कर मारी थी। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed