फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways Employees Joint Council elected, oath administered

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Tue, 26 Aug 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Joint Council elected, oath administered
मेरठ..कंवलजीत...चेंबर ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली रोड पर रोडवेज कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में मौजूद कर्मचा
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का हुआ चुनाव, दिलाई शपथ
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने स्थायी कर्मचारियों की भर्ती और डग्गामारी पर अंकुश लगाने की मांग उठाई
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उप्र रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद मेरठ क्षेत्र का वार्षिक चुनाव एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम रोडवेज के सामने चेंबर ऑफ कॉमर्स में किया गया। इसमें पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मुख्य अतिथि रहे। कर्मचारी नेताओं ने सांसद से रोडवेज में स्थाई कर्मचारियों की भर्ती कराने और डग्गामार बसों को बंद कराने की मांग की।
चुनाव ब्रह्मपाल सिंह की अध्यक्षता और रविंद्र कुमार व मुकेश कुमार शर्मा के संचालन में संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री उमेश गिरी, प्रांतीय प्रतिनिधि संजय कुमार राणा, प्रमोद शर्मा एवं आलोक कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इनके साथ साथ 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश संरक्षक विजय सिंह राणा ने संगठन की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोडवेज में संविदा और आउटसोर्सकर्मियों की भर्ती की व्यवस्था बंद होनी चाहिए। नियमित कार्मिकों की भर्ती कराई जाए। साथ ही बसों की डग्गामारी पर अंकुश लगना चाहिए ताकि जनमानस को सुरक्षित एवं सुविधाजनक सेवा और सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक, सेवा प्रबंधक लोकेश कुमार राजपूत, नीरज शर्मा, महाराज सिंह, अनिल, अरशद खान, इमरान, संजीव कुमार, ऋतु जोशी, विकास भारद्वाज, विनय कुमार, सुनील शर्मा, सतेंद्र कुमार, हरेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, वेदपाल सिंह, संजीव कुमार, धर्मपाल सिंह, रिछपाल सिंह आदि मुख्य रहे।

मेरठ..कंवलजीत...चेंबर ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली रोड पर रोडवेज कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में मौजूद कर्मचा

मेरठ..कंवलजीत...चेंबर ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली रोड पर रोडवेज कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में मौजूद कर्मचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed