{"_id":"5fc940da8ebc3e9bfa0ce7ca","slug":"roadways-driver-beaten-tahrir-given-mawana-news-mrt513941046","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालक से मारपीट, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज चालक से मारपीट, तहरीर दी
विज्ञापन
रोडवेज चालक से मारपीट, तहरीर दी
मवाना। रोडवेज बस नहीं रोकने पर बृहस्पतिवार को फलावदा चौराहे पर बस चालक के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित चालक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही मारपीट करने वालों के फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं।
रोडवेज बस पर संविदा चालक ब्रजपाल निवासी शाहपुर बड़ौली बागपत व संविदा परिचालक नीटू उज्ज्वल बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर थे। बस चालक ब्रजपाल ने तहरीर में बताया कि दोपहर साढे़ 12 बजे बस लेकर वह हस्तिनापुर से मेरठ जा रहा था। फलावदा रोड से पहले गली में खडे़ तीन लोगों में से एक ने बस रुकवाने के लिए इशारा किया। लेकिन वहां जगह नहीं होने के कारण फलावदा चौराहे पर बस को रोका। जिस पर तीनों आरोपी बस में चढ़ गए। बस न रोकने पर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दोबारा इस रूट पर नजर आया तो जान से मार देंगे। परिचालक ने उसे मुश्किल से बचाया। पीड़ित ने मारपीट करने वालों के फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
तेल डलवाने को लेकर हंगामा
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए युवक ने सेल्समैन के साथ अभद्रता की, जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
हस्तिनापुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर तेल डलवाने आए एक युवक की सेल्समैन से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने बताया कि किसी बात पर सेल्समैन के साथ युवक की कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।