{"_id":"60e0c34a8ebc3eb348131f1e","slug":"roadways-bus-tire-burst-with-explosion-one-injured-city-news-mrt5457425176","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटा रोडवेज बस का टायर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ फटा रोडवेज बस का टायर, एक घायल
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के फुटबॉल चौराहे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गाजियाबाद से मेरठ लौट रही रोडवेज बस का पिछला पहिया धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि बस के अंदर टायर की ऊपरी सीट पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को रोडवेज की एक बस गाजियाबाद से भैसाली डिपो लौट रही थी। जैसे ही बस बागपत अड्डा फुटबॉल चौराहे के पास पहुंची, तभी तेज धमाके के साथ बस का पिछला एक पहिया फट गया। धमाके से आसपास मौजूद डर गए। वहीं, बस में सवार यात्रियों ने अनहोनी की आशंका से शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ यात्री तो खिड़की से कूद गए।
इसी दौरान पता चला कि बस का टायर फट गया है। घटना में अंदर टायर के ऊपर वाली सीट पर बैठा ईदगाह रोड निवासी इकबाल घायल हो गया। वह गाजियाबाद से मेरठ आ रहा था। हादसे के बाद लोगों ने बस परिचालक को पकड़ लिया और उसे घायल व्यक्ति का उपचार कराने की बात कही। इसी दौरान मौका पाकर चालक वहां से बस लेकर भाग निकला। लोग परिचालक के साथ घायल को लेकर पहले आयशा अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।