{"_id":"6702efad6b96e972d30429c5","slug":"roadways-bus-not-available-for-neighboring-states-and-districts-late-at-night-meerut-news-c-26-1-sal1002-129552-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देर रात में पड़ोसी राज्य, जिलों के लिए नही मिलती रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देर रात में पड़ोसी राज्य, जिलों के लिए नही मिलती रोडवेज बस
Mon, 07 Oct 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय से पड़ोसी राज्य दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड व दूसरे जिलों के लिए शाम होते ही बसें नहीं मिलती, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पडता है। सवारियों को टेंपो अथवा अन्य दूसरे साधनों से महंगा किराया देकर जाना पड़ रहा है।
शामली से सहारनपुर, करनाल, पानीपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, लोनी के लिए निगम की बसें शाम होेने के बाद नहीं मिल पाती। लोनी जाने वाली मिनी बस शाम छह बजे के बाद बड़ौत जाकर रुक जाती है। निगम की इक्का दुक्का बस लोनी तक पहुंच पाती है। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर की बसों के लिए सवारियां गुरुद्वारा, पानीपत के लिए विजय चौक, करनाल चौक, बड़ौत, बागपत के लिए अजंता चौक पर देर शाम में इंतजार ही करती रह जाती है।
यूपी रोडवेज और निजी बस न होने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवारियों को टेंपो, टैक्सी से दोगुना किराया देकर अपने गंतव्य पर जाना पड़ता है। देर रात में शामली से करनाल, पानीपत और मेरठ के लिए 150 रुपये तक किराया वसूलते है। शामली निवासी सचिन कुमार का कहना है कि वह करनाल में प्रतिदिन बाइक से आता जाता है। शुक्रवार को उसकी बाइक खराब होने पर उसे करनाल बाईपास से शामली आने के लिए 100 रुपये किराये से शामली विजय चौक पर आना पड़ा है।
विज्ञापन
दिल्ली और लोनी में नही मिलती शामली की बस और ट्रेन
शामली निवासी सुधीर, कपिल अन्य सवारियों का कहना है कि वह मथुरा घूमकर शामली आ रहे थे। दिल्ली से शामली की ट्रेन और बस न होकर वह दिल्ली निजामुदीन रेलवे स्टेशन से टेंपो पकड़कर शामली आने के लिए लोनी आए। दिल्ली से शामली की ट्रेन और बस न होने के कारण लोनी आकर प्राइवेट टैक्सी से डेढ़ सौ और दो सो रुपये किराए देकर शामली आए।
कम सवारियां से मिनी बसें बडौत आकर रुकती है
लोनी-शामली मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि छह बजे के बाद लोनी जाने वाली मिनी बसें ज्यादातर बड़ौत जाकर रुक जाती है। बडौत से लोनी के लिए कम सवारियां मिलने से मिनी बसें बड़ौत से आगे नहीं चलती है। इससे उनकी आय नहीं निकल पाती है। इसलिए देर शाम के समय लोनी से शामली आने के लिए किराए की टैक्सी सक्रिय होती है।
डिपो न होने से नही अपनी निगम की बसे
शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि शामली में डिपो और आधुनिक बस अड्डा न होने से निगम की अपनी बसे नहीं हैं। शामली जिला सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, लोनी, बडौत डिपो और हरियाणा की बसों पर निर्भर है।