फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways bus hit the auto in baghpat sevral passengers injured

रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मारी, 6 यात्री घायल ,चालक बस छोड़कर फरार

Wed, 10 Oct 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 10 Oct 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus hit the auto in baghpat sevral passengers injured
हादसे के बादा मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के गेस्ट हाउस के पास सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। हादसे में थ्री व्हीलर में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। थ्री व्हीलर चालक ने बस चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। 

विज्ञापन


गौरीपुर जवाहर नगर गांव निवासी प्रवीन ने बताया कि वह गौरीपुर से बागपत तक थ्री व्हीलर चलाता है। बुधवार को वह सवारी लेकर बागपत जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोनिवि गेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो पीछे से सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में थ्री व्हीलर में सवार खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी रोशन, उसकी पत्नी लीलावती, शेरद्दीन, उसकी पत्नी संजीदा, ठाकुरद्वारा बागपत निवासी जुबैदा पत्नी मुन्ना व उसका पोता आरिफ घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। इस संबंध में थ्री व्हीलर चालक ने कोतवाली में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed