{"_id":"5da558738ebc3e93bc19b081","slug":"roadways-bus-collided-with-school-children-tempo-one-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोडवेज बस ने स्कूली बच्चों के टेंपो में मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दो गंभीर, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोडवेज बस ने स्कूली बच्चों के टेंपो में मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दो गंभीर, तोड़फोड़
Tue, 15 Oct 2019 10:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
घायल बच्चा व मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मंगलवार को सरसावा हाईवे आ रही तेज रफ्तार उत्तरप्रदेश रोडवेज की बस ने सुबह के समय एक स्कूल के टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों से भरा टेंपो सरसावा हाईवे से निकल रहा था कि रोडवेज बस की टक्कर लगने से पलट गया। इसमें एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं दो बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर घटना से नाराज लोगों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की। गौर करने वाली बात है कि इस दौरान पुलिस सड़क जागरूकता रैली निकाल रही है लेकिन रोड सेफ्टी को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा है। कुछ माह पहले भी रोडवेज की टक्कर से स्कूली बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन