फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roads dug up and abandoned, people upset due to lack of repair

Meerut News: खोदकर छोड़ दी सड़कें, मरम्मत न होने से लोग परेशान

Tue, 03 Dec 2024 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Roads dug up and abandoned, people upset due to lack of repair
सरधना (मेरठ)। जल निगम की ओर से पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़के की खोदाई कर छोड़ दिया गया। इसकी मरम्मत न होने से राहगीर और क्षेत्र के लोग परेशान हैं। शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


बता दे कि कस्बे में लगभग 34 करोड़ की लागत से मिशन जल जीवन के तहत पानी की टंकी का कार्य चल रहा है। इसमें नगर के अधिकतर मोहल्लों में सडक़ खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसमें ठेकेदार और जल निगम की लापरवाही के चलते धीमी गति से काम किया जा रहा है। कई मोहल्लों में सड़क की खोदाई करके छोड़ दी गई है। जहां पाइपलाइन बिछा दी है, उस सड़क की मरम्मत भी नही की गई। सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गुजरान गेट निवासी संजय, महेश, नितिन, रमेश, सूरज, निशांत ने बताया कि सड़क पर गड्ढों के कारण स्कूल के बच्चों सहित अन्य लोेग गिरकर घायल हो चुके हैं। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भी लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को चेतावनी दे चुके हैं और व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद इस समस्या से निजात नहीं मिली है। इस बारे में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि जल निगम को निर्देश दिए गए हैं कि पहले खोदी गई सड़कों की मरम्मत करें, इसके बाद आगे का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed