फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road construction started in Vedvyaspuri Lisadi Road and Shyamnagar

शहर की सड़कों का निर्माण शुरू, इसी माह चकाचक होंगी सड़कें

Sat, 02 Oct 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Road construction started in Vedvyaspuri Lisadi Road and Shyamnagar
वेदव्यासपुरी, लिसाड़ी रोड और श्यामनगर में सड़क निर्माण शुरू
विज्ञापन

मेरठ। महानगर की सड़कों को बनाने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने 100 से अधिक गली-मोहल्ले और मुख्य मार्गों की सड़कों को बनाने के लिए तीन माह पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। कुछ ठेकेदारों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, वहीं कुछ शीघ्र ही शुरू करने वाले हैं। नगर निगम ने सड़क बनाने का काम वेदव्यासपुरी से शुरू किया है।
चार साल से टूटी पड़ी हैं सड़कें
महानगर की सड़कें चार साल से टूटी पड़ी हैं। अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। नगर निगम प्रशासन छह माह से सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चला रहा है। जहां 100 से अधिक सड़कों की टेंडर प्रक्रिया करके ठेकेदारों को कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं, वहीं 150 से अधिक गली मोहल्लों की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ी रोड का बुरा हाल, अब हुआ काम शुरू
लिसाड़ी रोड का बुरा हाल है। टेंडर प्रक्रिया हुए तीन माह हो चुके हैं। बरसात के कारण काम शुरू नहीं किया गया था। अब नगर निगम के ठेकेदार ने सड़क के गड्ढों को भरने के लिए पत्थर डालने शुरू कर दिए हैं। श्यामनगर में भी सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदव्यासपुरी में भी चल रहा निर्माण
एमडीए द्वारा विकसित कालोनी वेदव्यासपुरी में आरएएफ कैंप के आसपास की सड़कों को बनाने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम को यह कालोनी हैंडओवर की गई है। इस कालोनी में नगर निगम लगभग चार करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराएगा।
गड्ढा मुक्ति के लिए अलग से बजट
महानगर की कुछ सड़कें ऐसी हैं, जिनमें बरसात के कारण गड्ढे हो गए हैं। इनमें अधिकतर सड़कों को बने तीन से चार साल हुए हैं। नगर निगम ने इन सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अलग से ढाई करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
महापौर कैंप कार्यालय के सामने निर्माण होगा शुरू
सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय के सामने मार्ग काफी जर्जर हो रहा है। नगर निगम ने सड़क के गड्ढों में पत्थर यानी आरबीएम तो डलवा दिया है। अब नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क को चकाचक करा दिया जाएगा।

---
अब मौसम लगभग साफ हो गया है। डैंस की सड़क निर्माण सामग्री के लिए प्लांट भी चालू हो गए हैं। जहां काफी सड़क एक सिरे से बनवाई जाएंगी। वहीं सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। कुछ सड़कों पर तो काम शुरू हो गया है। दस दिन के भीतर सभी सड़कों पर काम चलता दिखेगा।
- यशवंत कुमार, चीफ इंजीनियर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed