फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident victim identified

Meerut News: सड़क हादसे की शिकार महिला की हुई पहचान

Mon, 03 Mar 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Road accident victim identified
खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर स्थित एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल के सामने सड़क पार करने के दौरान हादसे की शिकार हुई महिला की पहचान हापुड़ चंडी मंदिर निवासी शकुंतला देवी पत्नी आदेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार एनसीआर मेडिकल कॉलेज में महिला की बहू ने बच्ची को जन्म दिया था, जहां नवजात बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पार करने के दौरान करीब 60 वर्षीय महिला की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई थी। रविवार को खरखौदा थाना पहुंचे गाजियाबाद निवासी संजीव पुत्र किशन लाल शर्मा ने मृतक महिला की पहचान अपनी सास शकुंतला देवी (60) पत्नी आदेश कुमार शर्मा निवासी शक्तिवाड़ा चंडी मंदिर हापुड़ कोतवाली के रूप में की। संजीव कुमार के अनुसार क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में उनकी बहू ने एक बेटी को जन्म दिया था, जहां बाद में नवजात की मौत हो गई थी। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती बहू की छुट्टी होनी थी। शकुंतला बहू की छुट्टी कराने के लिए हापुड़ से एनसीआर मेडिकल कॉलेज में आई थी। उधर, पहले नवजात बच्ची और अब मां की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed