{"_id":"5afaee7c4f1c1b1a5e8b4ac0","slug":"road-accident-in-saharanpur-two-youths-die-one-child-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: दो बाइकों में भीषण टक्कर, 2 युवकों की मौत, एक बालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: दो बाइकों में भीषण टक्कर, 2 युवकों की मौत, एक बालक गंभीर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 AM IST
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में मंगलवार शाम को दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। घायल बालक को ग्लोकल स्कूल के बच्चों ने अपनी बस से बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पढ़ें : यूपी: दो हादसों में एक युवक की मौत, कई लोग गंभीर घायल
हादसा मंगलवार की शाम 4 बजकर 35 मिनट के लगभग बेहट एवं गंदवेड़ के बीच अग्रवाल बाग के पास हुआ। बेहट की कालोनी निवासी शौकीन (28) पुत्र यासीन कालोनी के ही फिरोज (12) पुत्र शहजाद को बाइक पर साथ लेकर रायेपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। बेहट से निकलने पर हाइवे पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव आलमपुर अमादपुर निवासी परवेज (25) पुत्र इकराम की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर उछल गिरे और बाइकों के रिम तक टूट गए। हादसे में शौकीन और परवेज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी शनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्लोकल स्कूल मिर्जापुर की बस में सवार स्कूली बच्चों ने घायल फिरोज को अपनी बस से बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/