फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident in meerut

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, तोड़फोड़   

Mon, 21 Mar 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 21 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
accident in meerut
अस्पताल में हंगामा करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट में रविवार शाम बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। गंभीर हालत में बाइक सवार युवक व महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी तो अस्पताल के कर्मचारियों ने परिजनों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

 
रशीदनगर, ढलाई वाली गली लिसाड़ी गेट निवासी शानदार (60) पत्नी अब्दुल अली शाम करीब सात बजे अपने नाती को दूध देने तारापुरी गई थी। वापस लौटते समय तारापुरी में पीछे से आई एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला और बाइक सवार युवक घायल हो गया।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर पहुंचे महिला के रिश्तेदार रिजवान ने दोनों घायलों को हापुड़ रोड स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान बाइक सवार युवक अस्पताल से भाग गया। डॉक्टरों ने लापरवाही के आरोप को गलत बताते हुए पीड़ित परिवार पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की है। सूचना पर लिसाड़ी गेट, नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed