फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Bijnor, Death of two people

दर्दनाक हादसा: गन्ने से लदी ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

Thu, 10 May 2018 06:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 10 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Bijnor, Death of two people
फाइल फोटो

बिजनौर में धामपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव मोरना के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों विद्युत निगम के ठेकेदार के पास मजदूरी करते थे। दोनों बाइक पर मोरना क्षेत्र के गांवों में खींची जा रही बिजली की लाइन के लिए स्टोर से तार का बंडल लेकर जा रहे थे। ओवरटेक करते समय बाइक फिसल गई और दोनों ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गए।

विज्ञापन


नहटौर थाना क्षेत्र के गांव तालमपुर निवासी राजवीर सिंह (42) और संजीव कुमार (35) काफी दिनों से विद्युत निगम ठेकेदार के पास रहकर बिजली की लाइन खींचने का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों लाइन पर तार डालने के लिए मोरना स्थित स्टोर से तार का बंडल लेकर बाइक से धामपुर की ओर जा रहे थे। मोरना से निकलते ही धामपुर मिल के लिए गन्ना लेकर जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक फिसल गई। दोनों युवक ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। दोनों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। राजवीर के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजीव के दो बच्चे हैं और राजवीर ने अभी कुछ दिन पहले ही अपने पुत्र की शादी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। वह हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ओवरलोड गन्ने के ट्रॉली बनीं हादसे का सबब

ओवरलोड गन्ने की ट्रॉली हादसों का सबब बन रही हैं। हालांकि मिल बंद होने में चंद दिन हैं, लेकिन इन ओवरलोड ट्रॉलियों से हमेशा हादसे का भय बना रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार को जिस गन्ने की ट्रॉली से हादसा हुआ, उसमें तीन सौ क्विंटल से अधिक गन्ना लदा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार इन ट्रॉलियों के कारण सड़क भी टूटने लगी है। एसपी प्रभाकर चौधरी के समय में दिन के समय कुछ दिनों के लिए इनका संचालन बंद हो गया था, लेकिन उनके ट्रांसफर होने के बाद फिर से यह शुरू हो गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed