परीक्षा देने जा रही छात्रा को बस ने कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को बस ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। हलालपुर गांव से बाइक पर बड़ौत होते अपने चचेरे भाई के साथ बीएड की परीक्षा देने जा रही छात्रा जब दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाइवे पर बड़ौली गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही सहारनपुर डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया। चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कई बड़े हादसे, लागू हुआ ये नया नियम
हलालपुर गांव निवासी मृतका लोकेश (22) पुत्री स्व. रणधीर बुधवार की सुबह अपने चचेरा भाई प्रभात पुत्र रामपाल निवासी हलालपुर के साथ बाइक पर बड़ौत होते हुए बागपत में बीएड की परीक्षा देने जा रही थी। जब वह बड़ौली गांव के पास पहुंचे तो बड़ौत की ओर से सहारनपुर डिपो की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। इससे छात्रा लोकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और प्रभात को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बस नंबर यूपी 93 बीटी 0897 को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतका के भाई जितेंद्र ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
छात्रा लोकेश के भाई की शादी 17 को
लोकेश के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 17 जून को छात्रा लोकेश के भाई सतेंद्र की शादी होनी है। उनके परिवार में शादी को लेकर खुशी का माहौल था और लोकेश भी भाई की शादी के लिए काफी खुश थी। उसके चार भाई हैं, इसमें अशोक, बिजेंद्र और जितेंद्र की शादी हो चुकी है। लोकेश की बड़ी बहन ब्रजेश की शादी हो चुकी है। लोकेश की मौत के बाद गांव में उसके घर पर लोग गमगीन हालत में बैठे थे और कह रहे थे कि अब शादी का क्या होगा। सभी के चेहरों पर शोक छाया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/