फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RO-ARO preliminary examination: Question papers will be opened in the hall itself in the presence of the candidates

आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा : परीक्षार्थियों की उपस्थिति में कक्ष में ही खुलेंगे प्रश्नपत्र

Fri, 25 Jul 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO preliminary examination: Question papers will be opened in the hall itself in the presence of the candidates
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। जिले में 58 परीक्षा केंद्रों पर 27960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने ही प्रश्न पत्रों के लिफाफे खुलेंगे।
विज्ञापन

आरओ व एआरओ की परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी और एआई के जरिए अभ्यर्थियों की निगरानी की जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए एआइ तकनीक का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक पाली में होने वाली यह परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बाहर बजे तक होगी। आठ बजे से परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू हो जाएगा और आठ बजकर 45 मिनट तक परीक्षार्थियों की एंट्री होगी। नौ बजकर 15 मिनट तक परीक्षार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा और साढ़े नौ बजे परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि किसी भी तरह की इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाह्य एवं 50 प्रतिशत आंतरिक कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक केंद्र पर दो व्यवस्थापक होंगे
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एक केंद्र पर दो केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। मोबाइल केवल केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास ही रहेगा। वे भी मोबाइल को परीक्षा कक्ष में लेकर नहीं जा सकेंगे। परीक्षा शुरू होने से 55 मिनट पहले केंद्र व्यवस्थापक व दोनों मजिस्ट्रेट के मोबाइल पर कोड आएगा। इसके बाद ही प्रश्नपत्र का बॉक्स खुल पाएगा। प्रश्न पत्रों के लिफाफे परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने ही खुलेंगे। दो परीक्षार्थियों के साक्षी के रूप में हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed