फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD workers were felicitated on the foundation day.

Meerut News: स्थापना दिवस पर रालोद कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

Fri, 11 Sep 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
RLD workers were felicitated on the foundation day.
जानीखुर्द। गांव खानपुर में रालोद के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए फो
- रालोद के 30वें स्थापना दिवस पर खानपुर में आयोजित हुआ समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के स्थापना दिवस के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव खानपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पुराने नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
मुख्य वक्ता रणवीर दहिया ने समारोह में संबोधित करते हुए पार्टी की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का इतिहास हमेशा से किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के संघर्षों से जुड़ा रहा है। रालोद नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री और महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह के योगदान को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब ने देश और प्रदेश की सत्ता में रहते हुए हमेशा ग्रामीण भारत, कृषि और मजदूर वर्ग के हित में ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी निर्णय लिए। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पार्टी को मजबूती देने और विषम परिस्थितियों में भी संगठन के साथ खड़े रहने वाले वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने सुरेंद्र प्रधान, मांगेराम, रणवीर सिंह, सुशील प्रधान, रामवीर शर्मा, रामकुमार शर्मा, सौदान आर्य, चौधरी ओमबीर सिंह, महक सिंह, डॉक्टर बिजेंद्र और चंद्रपाल सिंह आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण, रालोद समर्थक और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed