{"_id":"69cfe13cd7df13633c0451b6","slug":"rld-leaders-welcomed-saumya-bansal-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111862-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सौम्या बंसल का रालोद नेताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सौम्या बंसल का रालोद नेताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
सरधना। गांव सरूरपुर में पीसीएस में चयनित सौम्या बंसल का स्वागत करते रालोद विधायक व जिलाध्यक्ष।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के सरूरपुर खुर्द गांव निवासी सौम्या बंसल ने यूपी पीसीएस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए 100वीं रैंक प्राप्त की और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत त्यागी, सुनील रोहटा और गौरव जिटोली ने उनका स्वागत किया।
विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि सौम्या बंसल न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि बिटिया संस्कृति और सभ्यता की जननी है और आज उसने गुरुजनों, माता-पिता और समस्त ग्रामवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सौम्या बंसल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को एकाग्र होकर पढ़ाई करनी चाहिए, कड़ी मेहनत करनी चाहिए और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।