फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD leaders reached in hasanpur village of Shamli and Appealed to the people to maintain peace

PUBG गेम के विवाद में हसनपुर पहुंचा रालोद का प्रतिनिधि मंडल, लोगों के सामने रखी ये बात, जानें पूरा अपडेट

Thu, 03 Sep 2020 04:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Sep 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
RLD leaders reached in hasanpur village of Shamli and Appealed to the people to maintain peace
हसनपुर पहुंचा रालोद का प्रतिनिधि मंडल - फोटो : अमर उजाला

शामली के हसनपुर प्रकरण में आज रालोद का प्रतिनिधि मंडल गांव में पहुंचा है। वहीं दो दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने भी गांव जाने की कोशिश थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद में ही रोक दिया था।गांव में पबजी खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद 24 अगस्त को फायरिंग हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि आज रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन हसनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर मामले को निपटाने के प्रयास किया। इस दौरान लोगों से इस विवाद को निपटाने की अपील की गई। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की भी अपील की गई।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
हसनपुर गांव में विवाद की शुरुआत 24 अगस्त को दो बच्चों के बीच पबजी गेम खेलने को लेकर हुई थी। बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। फायरिंग में संजय शर्मा और राजकुमार की दो पुत्री व एक पुत्र छर्रे लगने से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में फिर उठे मुठभेड़ पर सवाल, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, दी पलायन की चेतावनी

इसके बाद संजय के पिता श्रीनिवास शर्मा की तरफ से गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में विक्की उर्फ विक्रांत, रेंचू उर्फ अर्णव, श्रीपाल, शीशपाल व विशाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक आरोपी अमित अभी फरार है। विवाद तब और बढ़ गया था जब चार दिन बाद पुलिस ने अमरपाल की तहरीर पर श्रीनिवास पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जिसमें संजय समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed