फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD leaders called to reach Mahapanchayat in Bhainsa village on February 27

रालोद नेताओं ने भैंसा गांव में 27 फरवरी को महापंचायत में पहुंचने का किया आह्वान

Sun, 21 Feb 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders called to reach Mahapanchayat in Bhainsa village on February 27
रालोद नेताओं ने भैंसा गांव में 27 फरवरी को महापंचायत में पहुंचने का किया आह्वान
विज्ञापन

मवाना। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर 27 फरवरी को गांव भैंसा में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर रालोद नेता लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं। नुक्कड़ सभा कर किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।
गांव मुबारिकपुर में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि भाजपा नेता किसानों के मुद्दों को लेकर बैकफुट पर है। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि भाजपा किसान आंदोलन को कभी क्षेत्र विशेष तो कभी जाति विशेष का साबित कर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। देश का किसान अब बहकावे में आने वाला नहीं है। जिला प्रवक्ता कमलजीत गुर्जर ने कहा के भाजपा सरकार आने के बाद महंगाई चरम पर है। निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। रालोद नेताओ ने गांव तिगरी, कौल, मुबारिकपुर, साधन आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं।
विज्ञापन

किसानों को बलपूर्वक दबाना चाहती है सरकार
सरूरपुर। कस्बा करनावल में रणधीर सिंह के आवास पर किसान चौपाल का आयोजन हुआ। यहां रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को बलपूर्वक दबाना चाहती है। सरकार ने किसानों की जमीन भी उद्योगपतियों को देने का तय कर लिया है। जनसंपर्क के दौरान कस्बा करनावल में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकारी कंपनियां ही नहीं रहेंगी तो देश में नौजवानों को नौकरी कहां से मिलेगी। पेट्रोल डीजल के दाम नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बिजली की बढ़ती कीमतों से किसान, मजदूर व व्यापारी परेशान हैं। यहां कुलवंत सोलंकी, रूपेश फोगाट, कुँवरपाल, दादा, लोकेश, सुरेंद्र प्रधानाचार्य, सतीश चेयरमैन, ओमप्रकाश, मगनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
लावड़। जनसंपर्क के तहत वार्ड पांच की जिला पंचायत सदस्य रीना कुमारी व चौधरी विवेक खेड़की चिंदौड़ी पहुंचे। यहां किसानों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने महापंचायत में पहुंचने की अपील की। पदाधिकारियों ने पनवाड़ी, निहौरी, चरला आदि गांवों में संपर्क किया। इस दौरान भूरा चिंदौड़ी, देवी सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, गुलाबी सिंह, मुकेश सिंह, सोमपाल सिंह, ममता, कर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed