फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD leaders are busy preparing for Kisan Mahapanchayat

महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने गांवों में किया जनसंपर्क.

Sat, 20 Feb 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders are busy preparing for Kisan Mahapanchayat
किसान महापंचायत की तैयारी में जुटे रालोद नेता
विज्ञापन

मेरठ/मवाना।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर गांव भैंसा में 27 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। बैठकें कर लोगों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
रालोद नेताओं ने गगसौना, नंगला काटर, रहावती, नागौरी, पिलौना आदि गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। नागौरी में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के पीछे जो कमेरा वर्ग था, वह सब लोग आज एक साथ जुट गए हैं। देश का किसान अपनी खोई हुई ताकत और पहचान को वापस पाने के लिए बेचैन हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि भाजपा ने किसान आंदोलन को कमजोर और बदनाम करने के लिए जितने प्रपंच रचे सब नाकाम हो गए हैं। देश का किसान अब पेट के मुद्दे पर वोट करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया के धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सत्ता पाने की भाजपा की चाल अब नही चलने वाली है। चुनावों में किसान वोट की चोट करके मोदी योगी की तानाशाही का हिसाब करेगा। इस दौरान रोहित जाखड़, विकास सिंह, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रालोद कार्यकर्ताओं ने किठौर क्षेत्र के ग्राम महालवाला, ललियाना, भगवानपुर बांगर, राधना और गोविंदपुरी में जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने पंचायत में पहुंचने की अपील की। इनके साथ एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, प्रदेश महासचिव शोहराब गयास, दिनेश त्यागी, पिंटू त्यागी, परवेज, इरफान आढ़ती, तस्वीर दीवानजी, दाऊद मेहबूब, सरफ़राज प्रधान, लाला प्रधान, महेश भगवानपुर आदि मौजूद रहे।

======================
आप प्रदेश अध्यक्ष ने संपर्क बढ़ाने के दिए निर्देश
मेरठ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 28 फरवरी को होेने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अपार चैंबर में किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभाजीत सिंह जी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर केजरीवाल मॉडल को समझाएं और महापंचायत में पहुंचने का आह्वान करें। सभाजीत सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत बाईपास स्थित संस्कृति रिसॉर्ट में होगी। उन्होेंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। इसीलिए लोग प्रदेश में भी केजरीवाल मॉडल को ही लागू कराना चाहते हैं। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा है कि किसानों के साथ जितनी तानाशाही इस बार हो रही है। इतनी कभी नहीं हुई है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं मेरठ प्रभारी नवाब सोनी, जिला अध्यक्ष ओपी संत, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ. गुरविंदर सिंह्र, यूथ सोशल मीडिया प्रमुख सुशील पटेल, महकार सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed