फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD leader attacked in Kankerkheda Meerut, car vandalized, serious allegations leveled against police

Meerut: कंकरखेड़ा में रालोद नेता पर हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 28 Jan 2025 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 28 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

मेरठ में कंकरखेड़ा में रालोद नेता वकील अहमद पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं रालोद नेता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
RLD leader attacked in Kankerkheda Meerut, car vandalized, serious allegations leveled against police
गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे स्थित खड़ौली में रालोद नेता वकील अहमद पर कुछ हमलावरों ने हमला करने का प्रयास किया। लेकिन रालोद नेता के नहीं मिलने पर हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो कार में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं क्षतिग्रस्त कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में खड़ौली निवासी वकील अहमद ने बताया कि उन्होंने 2017 में रालोद के टिकट पर सरधना विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लगभग 10 दिन पूर्व उनका गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में थाने पर समझौता हो गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बड़ौत में बड़ा हादसा... निर्वाण महोत्सव में सीढ़ियां टूटने से ढहा मंच, सात की मौत; 75 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके दूसरे पक्ष के लोग आए दिन गाली-गलौज व टिप्पणी कर रहे थे। रविवार रात घर के पास में उनकी स्कॉर्पियो कार खड़ी थी। इसी बीच कुछ हमलावरों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया था। पथराव में उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध का प्रयास किया था। लेकिन हमलावरों ने उनके ऊपर भी पथराव कर दिया। शोर शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने रालोद नेता को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित रालोद नेता ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed