फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News Stage collapsed due to breaking of stairs during Nirvana Mahotsav in Baraut baghpat

UP: बड़ौत में बड़ा हादसा... निर्वाण महोत्सव में ढहा मंच, सात की मौत और 75 श्रद्धालु घायल; सीएम ने लिया संज्ञान

Tue, 28 Jan 2025 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jan 2025 10:50 AM IST
सार

Nirvana Mahotsav Stage Collapse: बागपत के बड़ौत में श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। जिससे भगदड़ मच गई। सात लोगों की मौत हो गई है, 75  से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News Stage collapsed due to breaking of stairs during Nirvana Mahotsav in Baraut baghpat
बड़ौत में गिरा मंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bghpat Nirvana Mahotsav Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर कार्यक्रम के लिए लकड़ी से बना मंच ढह गया। नीचे दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन


बताया गया कि तुरंत एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। घायलों में तकरीबन 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। इससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाया गया था 65 फीट ऊंचा मंच
आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। 

UP News Stage collapsed due to breaking of stairs during Nirvana Mahotsav in Baraut baghpat
बड़ाैत में हादसा, अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई माैत
हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24)  पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

UP News Stage collapsed due to breaking of stairs during Nirvana Mahotsav in Baraut baghpat
घायल पुलिसकर्मियों का चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

25 वर्ष से हर साल होता था आयोजन
बता दें कि ये आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था। मिट्टी में नमी थी। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई। 

घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल
हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और 15 पुलिस कर्मी और 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर माैके पर माैजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। माैके पर अधिकारी माैजूद हैं।

UP News Stage collapsed due to breaking of stairs during Nirvana Mahotsav in Baraut baghpat
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने एक्स पर हादसे पर जताया शोक, मृतकों घायलों के प्रति प्रकट की संवेदना
जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जनहानि अत्यंत दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने व घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 

UP News Stage collapsed due to breaking of stairs during Nirvana Mahotsav in Baraut baghpat
माैके पर पहुंचे जयंत - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चाैधरी ने बड़ाैत की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा -
बागपत जिला अंतर्गत बड़ाैत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दाैरान हुई घटना अंत्यंत दुखद है। इस घटना में हताहत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि जयंत चाैधरी घटनास्थल का दाैरा करने पहुंचे हैं। वह अस्पताल में घायलों का हाल भी जानेंगे।
 

हादसे में ये हुए हैं घायल
आस्था हॉस्पिटल में भर्ती घायलों के नाम इस प्रकार हैं-
कविता जैन पत्नी पंकज जैन, विपिन जैन पुत्र प्रेमचंद जैन, शुभम जैन पुत्र सुनील जैन, रेखा पत्नी राजकुमार, रुचि जैन पत्नी विपिन जैन, काजल जैन पत्नी अंकुर जैन, शोभा जैन पत्नी सुनील जैन, बिजेंद्र जैन पुत्र प्रेमचंद जैन, पिंटू पंकज पुत्र बुध प्रकाश, बिजेंद्र जैन पुत्र अतरसेन जैन, संजय पुत्र मदनलाल।

घायल पुलिसकर्मी -आंनद तोमर हॉस्पिटल 
मनीष, नीरज, रोबिन रानी, पिंकी, कुसुम, नीतू, बिरजू, सौम्या ।

मेडिसिटी में घायल
विधि जैन पुत्री वीरेंद्र जैन, विन्सी जैन पत्नी वीरेंद्र जैन, कल्पना पत्नी पवन जैन, पवन पुत्र श्रीपाल।

आंनद तोमर हॉस्पिटल में इनका चल रहा उपचार
शीला पत्नी, निधि पत्नी अतुल, अतुल पुत्र तेज बहादुर, पिंकी जैन पत्नी राजेन्द्र जैन आर्य नगर, पुजारी वंशराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed