फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD chief Ajit Chowdhary attacked BJP

अजित सिंह बोले- भाजपा ने देश को बर्बाद दिया, हम सब मिलकर दिल्ली से भगाएंगे

Sat, 08 Sep 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Sep 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
RLD chief Ajit Chowdhary attacked BJP
रालोद प्रमुख अजित चौधरी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में रालोद मुखिया चौधरी अजित ने कहा कि वे भाजपा को दफनाने आए हैं। भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। हम सब मिलकर भाजपा को दिल्ली से भगाएंगे। मुजफ्फरनगर पूरे देश में प्यार का पैगाम देने वाला जिला रहा है। यहां के भाईचारे की मिसाल कायम है। 

विज्ञापन


शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि लोकसभा के उपचुनाव में कैराना की सीट को जीतकर हमने भाजपा को दफन करने का कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है। वर्ष 1857 में देशद्रोही कहलाने वाले तथा अंग्रेजों का साथ देने वाले अब देशभक्त बन गए हैं। देश की खातिर जान न्योछावर करने वाले देशद्रोही हो गए हैं। केंद्र सरकार ने पिछले चार साल में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने छोटे-मोटे दंगे करवाने का काम जरूर किया है। मुजफ्फरनगर पूरे देश में प्यार का पैगाम देने वाला जिला रहा है। यहां के भाई चारे की मिसाल कायम है। भाजपा ने इस जनपद में दंगा करवाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल को तोड़ने का काम किया। वे अब पुरानी मिसाल को दोबारा कायम करेंगे। भाजपा डराने धमकाने हिंदुओं को मुसलमानों से लड़वाने, दलित को सवर्ण से लड़वाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा की इस चाल को पूरा देश भलीभांति समझ चुका है। देश के हालात को खराब करने में पीएम मोदी का हाथ है। मोदी के कार्य देश को ही नहीं भाजपा को भी दफन कर देंगे। मोदी के कारनामों से भाजपा व आरएसएस दफन हो जाएगी, जो फिर आने वाली नहीं है। जनसंवाद कार्यक्रम में भीड़ का जोश देखकर रालोद मुखिया गदगद नजर आए। भीड़ ने उन्हें लोकसभा का चुनाव मुजफ्फरनगर से लड़ने की अपील की, जिसको वे हंसकर टाल गए। मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नवाजिश आलम, पूर्व सांसद अमीर आलम, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, विदित मलिक, बालकिशोर त्यागी, सरवर खान, हाजी जमशेद, अतहर हसन, सुरेंद्र सहरावत, जगपाल सिंह, पूर्व प्रधान कल्लन, मुकेश मलिक, रामनिवास सहरावत आदि मौजूद रहे। सपा के कई कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद कार्यक्रम में रालोद में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी
जनसंवाद कार्यक्रम में बुढ़ाना पहुंचे अजित सिंह ने पत्रकारों के साथ वार्ता में मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साध ली। गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी गठबंधन से बाहर होगी, उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। भाजपा को चुनाव जीतने का कोई भी हथकंडा अथवा साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।

हाईवे पर किया जोरदार स्वागत
रालोद मुखिया अजित सिंह मेरठ करनाल हाईवे से होते हुए बुढ़ाना पहुंचे। रास्ते में हाईवे पर ग्राम इटावा, बिटावदा तथा बायवाला पुलिस चौकी पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों बाइक सवारों एवं ट्रैक्टरों के काफिले के साथ वे बुढ़ाना पहुंचे।

भीड़ के कारण सभी से नहीं हो सकी भेंट
अजित सिंह को जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद अलग कमरे में उनको अलग-अलग गांव के लोगों से वार्ता करनी थी। चुनाव के बारे में विचारों का आदान प्रदान करना था। अधिक भीड़ के कारण वह नहीं हो सका। अजित सिंह को गेस्ट हाउस के कमरे से दोबारा स्टेज पर आना पड़ा।

सेल्फी लेने की होड़ लगी
रालोद मुखिया के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। सेल्फी लेने के चक्कर में युवा स्टेज पर चढ़ गए। जनसंवाद कार्यक्रम में युवाओं के जोश को देखकर अजित सिंह कुछ नहीं कह सके। वो मुस्कराते रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed