फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD, Central and State Government stand with flood victims: Trilokchand Tyagi

बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है रालोद, केंद्र व प्रदेश सरकार : त्रिलोकचंद त्यागी

Fri, 12 Sep 2025 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
RLD, Central and State Government stand with flood victims: Trilokchand Tyagi
दौराला- दौराला में पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकचंद त्यागी। स्रोत : स्वयं
दौराला। पंजाब में बाढ़ से वहां के लोगों और किसानों का बुरा हाल है। प्रधानमंत्री ने पंजाब के लोगों के लिए 1600 करोड़ की मदद की घोषणा की है। रालोद व भाजपा बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। शुक्रवार को दौराला में रालोद के क्षेत्रीय महासचिव संजय पनवाड़ी के कार्यालय पर पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकचंद त्यागी ने यह बात कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रालोद, केंद्र और प्रदेश सरकार पंजाब क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के साथ खड़ी है। रालोद ने अपने स्तर से पंजाब और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए आर्थिक मदद भेजी है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद करते हुए खाद्य सामग्री भेजी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रालोद चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए जिलेवार पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो अच्छे प्रत्याशी का चयन करेंगी। संजय पनवाड़ी ने कहा कि पार्टी मुखिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश का पालन किया जाएगा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इस दौरान संजीव योगी, प्रवीण चौधरी, रणवीर सिंह, मयंक चौधरी, सोनू प्रजापति, योगेन्द्र सिंह, मोहित, प्रशांत, प्रताप लोईया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed