{"_id":"5f7b80eb8ebc3e9c0127fde6","slug":"rld-along-with-district-president-sued-for-jamming-the-highway-modipuram-news-mrt504692498","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर जाम लगाने व पुतला फूंकने के मामले में रालोद जिलाध्यक्ष समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर जाम लगाने व पुतला फूंकने के मामले में रालोद जिलाध्यक्ष समेत तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)। हाईवे पर लगाए गए जाम व मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में देर रात पल्लवपुरम थाना पुलिस ने रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, अनुसूचित जाति के पश्चिमी यूपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी व गौरव जिटौली को नामजद और 40 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुतले की आग बुझाने के दौरान पल्लवपुरम थाना प्रभारी डीएन शाही भी चपेट में आ गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और 7 सीएल एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
कमिश्नरी के गेट पर चढ़े युवा कार्यकर्ता
मेरठ। कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता मंडलायुक्त को ज्ञापन देने पार्क से निकले तो युवा कार्यकर्ता कमिश्नरी के गेट पर चढ़ गए। बाद में कमिश्नरी के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस और आरएएफ पहुंच गई। एएसपी सिविल लाइन सूरज राय और एसडीएम ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने को कहा। जिस पर वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को वहां से हटाकर ज्ञापन दिया। इसी बीच युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए पुतला छीन लिया। जमकर बखेड़ा हुआ लेकिन पुलिस ने यहां पर पुतला नहीं फूंकने दिया।