{"_id":"5efc40bc1d518e02cc3bae7e","slug":"rld-activists-protest-against-increase-prices-of-petrol-and-diesel-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रालोद का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रालोद का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को लेकर कही ये बात
Wed, 01 Jul 2020 01:22 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध किया
- फोटो : अमर उजाला
डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में मेरठ में रालोद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कहा कि सरकार की वजह से महंगाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई ने कोरोना महामारी के दौरान किसान व आम आदमी की कमर तोड़ दी है। डीजल के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा बुरा असर किसान पर पड़ा है। डीजल के दाम बढ़ने के कारण आम जरूरत की वस्तुओं के दाम माल-भाड़ा बढ़ने के कारण बढ़ जाएंगे। प्रधानमंत्री का 80 हजार करोड़ लोगों को पांच माह का पांच किलो चावल व गेंहू देने का वादा मात्र एक दिखावा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डॉक्टर्स डे पर विशेष: कोरोना काल में डॉक्टरों की कहानी... पढ़िए उनकी जुबानी, आईएमए करेगा योद्धाओं का सम्मान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2013 में तत्कालीन सरकार ने तीन रुपये किलो चावल व दो रुपये किलो गेंहू के दाम पर गरीब परिवारों को देने का कानून बनाया था। इस हिसाब से प्रधानमंत्री ने पांच माह में 125 रुपये की एक परिवार की अतिरिक्त मदद की है जो कि गरीब जनता के साथ एक भद्दा मजाक है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/