फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RK International School won gold medals in the Under-14 and Under-17 categories.

Meerut News: आरके इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर 14 और 17 में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
RK International School won gold medals in the Under-14 and Under-17 categories.
आगरा में आयोजित आईसीएसई स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। आईसीएसई स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के आरके इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर 19 में कांस्य पदक जीता। टीम के चार खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। इस सफलता के लिए विद्यालय के चेयरमैन राजीव शंगारी, प्रधानाचार्या डॉ. स्वीटी सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आधार पर स्कूल आरके स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन 1 से 4 अक्तूबर तक गोरखपुर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। इन खिलाड़ियों में मोहम्मद शाद, उत्कर्ष, दिवजोत सिंह और ब्रह्मजोत सिंह शमिल हैं। चारों खिलाड़ियों को बधाई दी गई। इस मौके पर कोच मिर्जा बेग, अमरजीत सिंह, हरिंदरा सिंह, जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed