फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Riya Bhati from Meerut delivered an impressive performance for UP.

Meerut News: यूपी के लिए मेरठ की रिया भाटी ने किया शानदार प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Riya Bhati from Meerut delivered an impressive performance for UP.
- शतक के बाद फिर खेली अर्द्धशतकीय पारी, आंध्रप्रदेश के खिलाफ बनाए 62 रन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-19 महिला टी-20 शृंखला में मेरठ की रिया भाटी यूपी के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने शतकीय पारी खेली और शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के खिलाफ फिर से 62 रन लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनके प्रदर्शन से यहां मेरठ में जीसीए क्रिकेट एकेडमी में भी खुशी का माहौल है।
रिया भाटी इससे पहले भी कई बार उत्तर प्रदेश के लिए खेल चुकी हैं। अभी हाल ही में उनका चयन फिर से उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम में हुआ था। उन्होंने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को यूपी और आंध्रप्रदेश का मुकाबला एमसीए शरद पंवार क्रिकेट एकेडमी में खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने छह रन से मैच जीता।
विज्ञापन

यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इसमें मेरठ की रिया भाटी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद में 62 रन बनाए। इसमें उन्होंने 10 चौके लगाए। इसके जवाब में आंध्रप्रदेश की टीम 135 रन ही बना सकी। इससे पहले इसी शृंखला में उत्तर प्रदेश की ओर से रिया ने पंजाब के खिलाफ हुए मैच में 61 गेंद में 106 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसमें भी यूपी को जीत मिली। इस पारी में रिया ने 61 गेंद खेली और 21 चौके लगाए। उनके इस प्रदर्शन से यहां गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed