फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   River water has reached eight villages of Bijnor, life of peoples are in danger

2013 की त्रासदी जैसे हालात: टापू बने बिजनौर के आठ गांव, हर तरफ भरा पानी, अटकीं लोगों की सांसें

Fri, 14 Jul 2023 07:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 07:03 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के आठ गांवों में 2013 की त्रासदी जैसे हालात हो गए हैं। गांवों में हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है।  

विज्ञापन
River water has reached eight villages of Bijnor, life of peoples are in danger
बिजनौर का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में आठ गांव टापू बन गए हैं। रायपुर खादर, जलालपुर, मीरापुर सीकरी, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, कुमरिया, दत्तियाना के चारों ओर पानी ही पानी भरा है। यहां 2013 की त्रासदी जैसे हालात हो गए हैं। 

विज्ञापन


अफजलगढ़: टापू पर फंसे लोगों को पुलिस ने बचाया

अफजलगढ़ में अचानक बनेली नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव नावका और भगतावाला के करीब सात घंटे से टापू पर फंसे कई लोगों को अफजलगढ़ और रेहड़ पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। ग्रामीणों के सुरक्षित निकलने पर पुलिस सहित परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

गांव नावका और भगतावाला निवासी करीब 20 से अधिक महिला और पुरुष बनेली नदी के समीप खेतों पर खाद डालने और चारा लेने के लिए गए थे। जहां अचानक पीलीडैम से पानी की निकासी किए जाने के चलते बनेली नदी का जलस्तर बहुत अधिक बढ़ गया। जिसके बाद कुछ लोग तो तभी चले आए किंतु नावका के पांच पुरुष और एक महिला व भगतावाला के तीन व्यक्ति व छह भैंस नदी के तेज बहाव के चलते छोटे से टापू पर फंस गए। ग्राम प्रधान को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नजारा: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

ग्राम प्रधान ने अफजलगढ़ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद करीब नौ बजे अफजलगढ़ थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह रेहड़ थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और एसडीएम धामपुर मनोज कुमार के सहयोग से पीली डैम का पानी बंद कराया। इसके बाद एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ भरत कुमार सोनकर भी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों की मदद से रस्सियों एवं डंडों की सहायता से करीब तीन घंटे रेस्क्यू कर करीब सात घंटों से टापू पर फंसे एक महिला सहित नौ लोगों तथा उनकी छह भैंसों को सुरक्षित नदी से निकाला गया। टापू में फंसे लोगों के आने पर पुलिस सहित परिजनों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, जयकारों से गूंज उठा हाईवे, डीजे की धुन पर खूब थिरके शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed