फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Risk of accident due to neighbor's dilapidated building; demand for action from the SDM.

Meerut News: पड़ोसी की जर्जर इमारत से हादसे का खतरा, एसडीएम से कार्रवाई की मांग

Wed, 14 Oct 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Risk of accident due to neighbor's dilapidated building; demand for action from the SDM.
शेखान मोहल्ला निवासी ने मकान की हालत पर जताई चिंता, निरीक्षण कराकर ध्वस्तीकरण की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला शेखान स्थित बुद्ध बाजार में पड़ोसी की जर्जर इमारत को लेकर हादसे की आशंका जताई गई है। मोहल्ला निवासी सलीम अहमद ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मकान का निरीक्षण कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इमारत की दीवारें और छत गिरने से जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है।
प्रार्थना पत्र में सलीम अहमद ने बताया कि उनके मकान के बराबर में सिराज पुत्र नूर मोहम्मद का मकान है। आरोप है कि यह इमारत काफी जर्जर और खंडहरनुमा हालत में है। इसकी दीवारें और छत कमजोर होने के कारण कभी भी गिर सकती हैं। मकान के पास से रास्ता गुजरने और उनका घर सटा होने के कारण परिवार के सदस्यों तथा राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

सलीम अहमद का आरोप है कि उन्होंने मोहल्ले के अन्य लोगों और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मकान मालिक को इमारत की जर्जर हालत से अवगत कराया था। उनसे मकान को गिराने या सुरक्षित कराने का अनुरोध भी किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रार्थी ने मकान मालिक पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने मामले में नगर पालिका को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed