फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rising Star defeated Grand Cricket Club by 20 runs

Meerut News: राइजिंग स्टार ने ग्रैंड क्रिकेट क्लब को 20 रन से हराया

Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Rising Star defeated Grand Cricket Club by 20 runs
मेरठ। आईआईएमटी में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को राइजिंग स्टार और ग्रैंड क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें राइजिंग स्टार ने 20 रन से मैच जीता। राइजिंग स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 180 रन बनाए। इसमें राइजिंग स्टार के लिए सुधांशु सिंघल ने 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रैंड क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। ग्रैंड क्रिकेट क्लब के लिए अमित चौधरी ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में राइजिंग स्टार के लिए मोनी प्रताप ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। राइजिंग स्टार ने 20 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच सुधांशु को चुना गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed