{"_id":"6a22cc1adb1ad47b310963e3","slug":"rishabh-cricket-academy-won-the-match-by-one-wicket-meerut-news-c-72-1-mct1009-154285-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।
स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें सहज ने 58 रन, साफिल ने 40, शौर्य ने 37 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में माधव ने तीन, युग ने तीन, कबीर ने दो, फरहान ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.2 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से कबीर जैन ने 42, राघव ने 40, युग ने 37, अक्ष ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जय ने दो, उमेश ने दो, वंश ने दो, कैफ व गर्व ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में समर क्रिकेट कैंप के दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ऋषभ और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के सभी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।