फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy won the match by one wicket

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच जीता

Sun, 23 Nov 2025 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy won the match by one wicket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीत हासिल की।

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें कबीर जैन ने 34, सार्थक ने 32, साविक ने 29, दक्ष ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से रिहान ने दो, सुभान ने दो और कार्तिक ने भी दो बल्लेबाजों को वापस भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से रितिक ने 38, विराट ने 31, अर्जुन ने 25, श्रेयांश ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आकाश, आरव और रियान ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज सीनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed