फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy Wins Thanks to Neerav's Bowling

Meerut News: नीरव की गेंदबाजी से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जीती

Tue, 14 Apr 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy Wins Thanks to Neerav's Bowling
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित और शानदार गेंदबाज
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में नीरव की शानदार गेंदबाजी के चलते ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 210 रन बनाए। उनकी ओर से रितिक ने 49, देव ने 47, आविक ने 40 और रियांश ने 38 रन का योगदान दिया। मेरठ इलेवन की ओर से आरोहण ने चार विकेट लिए जबकि अर्जुन, प्रत्यक्ष और देवांश को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 23.5 ओवर में 190 रन पर ही ऑलआउट हो गई। उनकी ओर से देवांश ने 44, ओम ने 41, अर्णव ने 36 और विराट ने 30 रन का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से नीरव ने पांच विकेट लिए। इसके अलावा सुभान ने तीन और आयुष ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों का मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed