फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy Wins Thanks to Kabir Jain's Magnificent Performance

Meerut News: कबीर जैन के शानदार प्रदर्शन से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जीती

Sun, 24 May 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy Wins Thanks to Kabir Jain's Magnificent Performance
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी और आदित्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में कबीर जैन के शानदार प्रदर्शन से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी को हराया।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 195 रन बनाए। उनकी ओर से कबीर जैन ने 73 रन, उपेश ने 31 रन, रहमान ने 30 रन, भाविक ने 27 रन और आरिश ने 26 रनों का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की ओर से विराट, प्रत्यक्ष ने तीन-तीन विकेट और असकान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में 190 रन पर सिमट गई। उनकी ओर से अक्षय ने 46 रन, अदिब ने 40 रन, आयुष ने 36 रन और असकान ने 32 रनों की पारी खेली। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरिश और देवास ने दो-दो व संचित ने एक विकेट लिया। इसके अलावा कबीर जैन और प्रिंस ने भी दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कबीर जैन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.2 ओवर में 201 रन पर आउट हो गई। उनकी ओर से आदित्य यादव ने 72 रन, रिहान ने 40 रन, हिमांशु ने 32 रन और अरहान ने 31 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की ओर से रिहान ने तीन विकेट और अवी ने दो विकेट लिए। इसके अलावा अभय ने एक और हसन और आयुष ने दो-दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से रोहित ने 44 रन, कुणाल ने 61 रन, शिवम ने 30 रन और प्रिंस ने 38 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अरहान और अर्जुन ने तीन-तीन विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सात ताल जाने वाली टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed