{"_id":"6b0827166467d3f39c003c88","slug":"rishabh-cricket-academy-wins-by-one-wicket-in-a-thrilling-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-163411-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोमांचक मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोमांचक मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से जीत
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में 29 दिसंबर से 15वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की जा रही है। टूर्नामेंट को लेकर बृहस्पतिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच एक वार्मअप मैच खेला गया। इसमें ऋषभ की टीम ने एक विकेट से मैच जीता।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें कबीर जैन ने 42, देव सिंह ने 41, साहिल ने 38, मीत ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने तीन, प्रिंस ने दो, अथर्व ने तीन, शिवांश ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से आदित्य ने 43, यश ने 41, दक्ष ने 35, चिराग ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, अथर्व ने दो, याहया ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आगामी माह में 15वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तीन वर्ग में टीम प्रतिभाग करेंगी। टीमों की एंट्री आनी शुरू हो गई है।