Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy trail by 156 runs in the first innings

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी पहली पारी में 156 रन से पीछे

Sun, 19 Oct 2025 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy trail by 156 runs in the first innings
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुआ चार दिवसीय क्रिकेट मैच
विज्ञापन

- पहली पारी में जीटीबी की टीम 47 ओवर में 270 पर ऑल आउट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार से चार दिवसीय टेस्ट मैच की शुरूआत हुई। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच में जीटीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन के खेल में कुल 65 ओवर फेंके गए और 17 विकेट गिरे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ की टीम पहली पारी में जीटीबी की टीम से 156 रनों से पीछे रही।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम ने 47 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 270 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 64, कृणाल ने 51, विशाल ने 56, प्रिंस ने 32, अंशदीप ने 14, कृष्णा ने 14 अरनव ने आठ रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने 3 विकेट, हिमांशु ने एक, वीर ने एक, यश ने एक, श्रेष्ठ ने एक और दिव्य ने भी एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

ऋषभ एकेडमी की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उसकी शुरूआत ठीक नहीं रही। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इसमें रिहान ने 69, अजय ने 16, पार्थ ने 8, अभिजीत ने 13, उत्तम ने 4 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने एक, कुश ने एक, कुणाल ने एक, कृष्णा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 114 से आगे खेलना शुरू करेगी। रविवार को मैच से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व जूनियर इंडिया क्रिकेटर अहमद उल्ला ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत कराई। उन्होंने सभी क्रिकेट रों को पूरी लग्न के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मोके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज मैच के दूसरे दिन का खेल सुबह 8:45 से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed